Search

गिरिडीह में ऑटो-ट्रैक्टर की टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

Giridih : झारखंड के गिरिडीह में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर और श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई.  यह सड़क दुर्घटना गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा झारखंड धाम मुख्य मार्ग स्थित रानीडीह पहाड़ी के पास हुई. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं.
 
जानकारी के मुताबिक बीते देर रात अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और ऑटो में सीधी टक्कर हो गई. दुर्घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई.

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी हिरोड़ीह थाना पुलिस को दी जानकारी मिलते ही हीरो दी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरीये जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने एक की मौत की पुष्टि डॉक्टरों की. 

जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा जिले के फतेहपुर गांव के सभी रहने वाले हैं. झारखंड धाम पूजा करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान बालू लदे ट्रैक्टर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही