Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन खराब

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन खराब हो गई है. यात्रियों को सुविधा की जगह असुविधा झेलनी पड़ रही है. वेंडिग मशीन से यात्री सीधे टिकट ले सकते थे. परंतु अब उन्हें लाइन में लगना पड़ता है. रेलवे ने लाखों रुपये खर्च कर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिग मशीन लगाई थी. परंतु रखरखाव में गड़बड़ी के कारण मशीन अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कर रही है. धनबाद रेल मंडल के नए सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने बताया कि 4 में से 2 एटीवीएम इस समय धनबाद स्टेशन पर काम कर रही है, बाकी 2 एटीवीएम को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा. सुधार के लिए मुख्यालय व एटीवीएम कंपनी को सूचना दी जा चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही