Search

 
 
 

देश के 166 प्रमुख जलाशयों में उपलब्ध पानी घटा, कुल क्षमता के 40 प्रतिशत से नीचे : केंद्रीय जल आयोग

कई प्रमुख नदी घाटियों में जल स्तर में गिरावट दर्ज किये जाने की बात बुलेटिन में कही गयी है. इस कारण  क्षेत्रीय जल असंतुलन गहराने की आशंका बलवती हो गयी है.
 

New Delhi : केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि देश में जल भंडारण की स्थिति गंभीर होती जा रही है.  केंद्रीय जल आयोग ने साप्ताहिक बुलेटिन जारी कर जानकारी दी है कि देश के 166 प्रमुख जलाशयों में उपलब्ध पानी घटकर कुल क्षमता के 40 प्रतिशत से नीचे चला गया है.  

 

कई प्रमुख नदी घाटियों में जल स्तर में गिरावट दर्ज किये जाने की बात बुलेटिन में कही गयी है. इस कारण  क्षेत्रीय जल असंतुलन गहराने की आशंका बलवती हो गयी है.
 


केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वर्तमान में देश के 166 जलाशयों में कुल लाइव स्टोरेज 71.082 अरब घन मीटर (बीसीएम) बचा हुआ है. यह उनकी कुल क्षमता 183.565 बीसीएम का केवल 38.72 प्रतिशत है.

 

बुलेटिन में कहा गया है कि  9 अप्रैल 2026 को यह स्तर 44.71 प्रतिशत था. लेकिन तीन सप्ताह में उल्लेखनीय गिरावट रिपोर्ट की गई है.

 

बता दें कि ये 166 जलाशय देश की कुल अनुमानित जल भंडारण क्षमता 257.812 बीसीएम का करीब 71.20 प्रतिशत हिस्सा रखते हैं. इनमें 20 जलाशय जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े हुए हैं. इन जलाशयों की संयुक्त क्षमता 35.299 बीसीएम है.
 

 
केंद्रीय जल आयोग का कहना है कि अप्रैल की शुरुआत की तुलना में कई प्रमुख नदी बेसिनों में जल स्तर घट गया है. गंगा बेसिन 53.8% से गिरकर लगभग 50.01% पर, गोदावरी 47.58 से घटकर 40.69% और नर्मदा 46.09 से गिरकर 38.82 प्रतिशत पर आ गया है. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही