Search

गंगटोक में हिमस्खलन, 7 लोगों की मौत, देखिये रेस्क्यू का वीडियो

Sikkim : सिक्किम के मशहूर टूरिस्ट प्लेस गंगटोक में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. एवलांच (हिमस्खलन) में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है. यह घटना दोपहर करीब 11:10 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई है. हिमस्खलन की घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दि या गया. रेस्क्यू टीम ने 20 लोगों को बचा लिया. वहीं घायलों को घटनास्थल पर ही मेडिकल सुविधा दी गई. अभी भी कइयों के फंसे होने आशंका है. ऑपरेशन ऑल आउट के तहत युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य जारी है. हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है.

क्या बोले सेना के प्रवक्ता

सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने मीडिया को बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11.10 बजे, गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर भारी हिमस्खलन हुआ. नाथूला के रास्ते में 20-30 पर्यटकों के साथ लगभग 5-6 वाहनों के बर्फ के नीचे दबने की आशंका है. घटना की जानकारी मिलते ही त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना और बीआरओ परियोजना की स्वास्तिक की टीम तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया. 20 लोगों को बचा लिया गया है. वहीं 6-7 लोगों को गहरी घाटी से बचाया गया है. इसे भी पढ़ें : बदल">https://lagatar.in/twitters-logo-changed-now-doge-is-visible-in-place-of-blue-bird/">बदल

गया Twitter का Logo, अब नीली चिड़िया की जगह दिखने लगा DOGE
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp