Kathmandu : हिमालय के माउंट एवरेस्ट में हिमस्खलन (एवलांच) के दौरान गहरी खाई में गिर जाने से तीन नेपाली शेरपा गाइडों के लापता होने की खबर है. लापता शेरपाओं के नाम थेमवा तेनजिंग शेरपा, लकपा रीता शेरपा और बदुरे शेरपा हैं. नेपाल के अधिकारियों के अनुसार यह घटना कैंप 1 और माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप के बीच उस समय हुई, जब शेरपा गाइड रसद ले जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/case-on-rahul-gandhi-again-savarkars-grandson-sued-hearing-begins-in-surat-court/">राहुल
गांधी पर फिर केस, सावरकर के पोते ने किया मुकदमा, सूरत कोर्ट में दो साल की सजा को लेकर सुनवाई शुरू
अतीक अहमद की पेशी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आज, ED की रेड में करोड़ों की संपत्ति के कागजात मिले
गांधी पर फिर केस, सावरकर के पोते ने किया मुकदमा, सूरत कोर्ट में दो साल की सजा को लेकर सुनवाई शुरू
25 शेरपाओं की टीम बर्फीली चोटी खुम्बू पर चढ़ाई कर रही थी
काठमांडू पोस्ट न्यूज पेपर ने जानकारी दी है कि 25 शेरपाओं की टीम बुधवार सुबह बर्फीली चोटी खुम्बू पर चढ़ाई कर रही थी. उसी समय 50 मीटर से भी बड़ा विशाल हिमखंड पहाड़ से नीचे गिरा. इसकी चपेट में आने से तीन शेरपा लापता हो गये. काठमांडू पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन के एवरेस्ट बेस कैंप समन्वयक लक्पा नोरबू शेरपा के हवाले से खबर दी है कि लापता पर्वतारोहियों के जीवित मिलने की संभावना नगण्य है. शेरपा पांच से छह मीटर नीचे दबे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : माफिया">https://lagatar.in/mafia-atiq-ahmeds-appearance-in-the-chief-judicial-magistrates-court-today/">माफियाअतीक अहमद की पेशी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आज, ED की रेड में करोड़ों की संपत्ति के कागजात मिले
Leave a Comment