Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान के गिलगित-बाल्तिस्तान में हिमस्खलन होने की खबर, 10 लोगों की मौत

Islamabad : पाकिस्तान के गिलगित-बाल्तिस्तान क्षेत्र में हिमस्खलन होने की खबर है. हिमस्खलन होने से 3 महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गयी है. 25 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार हादसा पहाड़ी क्षेत्र के अस्तोर जिले में हुआ है. शुरुआत में स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे. बाद में सेना के जवान बचाव अभियान में शामिल हुए. घायलों का अस्तोर जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अधिकारियों ने जानकारी दी कि गुर्जर समुदाय के 25 लोग लोग अपने पशुओं के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से अस्तोर की ओर जा रहे थे. उसी समय हिमस्खलन हुआ.

इलाका दुर्गम होने के कारण बचाव दल को  परेशानी हो रही है

दियामेर-अस्तोर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक, तुफैल मीर के अनुसार इलाका दुर्गम होने के कारण बचाव दल को वहां तक पहुंचने में परेशानी हो रही है. पाकिस्तानी सेना की उत्तरी क्षेत्र फोर्स कमांड की टुकड़ी ने बचाव अभियान के लिए हेलिकॉप्टर, राहत सामग्री और चिकित्सकीय सहायता मुहैया करवाई है. हालांकि खराब मौसम की वजह से टुकड़ी को वहां भेजा नहीं जा सका है. अस्तोर जिला मुख्यालय अस्पताल और स्कार्दू सैन्य अस्पताल में इमरजेंसी लागू हो गयी है. मुख्य सचिव मोहीउद्दीन वानी ने जानकारी दी है कि बचाव दल प्रभावित इलाके में कार्य करने में जुट गया है. गिलगित-बाल्तिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद ने हिमस्खलन के कारण लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है. सीएम ने आंतरिक सचिव और गिलगित-बाल्तिस्तान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक को घटना की जांच के निर्देश दिये हैं

जलवायु परिवर्तन के कारण हादसे हो रहे हैं : पीएम शाहबाज

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा खेद प्रकट किया है. उन्होंने एक ट्वीट किया कि जलवायु परिवर्तन की वजह से पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं बहुत बढ़ गयी हैं. कहा कि पाकिस्तान जैसे विकासशील देशों में इस तरह की घटनाओं में सहायता देने के लिए पूरी दुनिया को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी होगी.

गिलगित-बाल्तिस्तान में लगभग 7000 से ज्यादा ग्लेशियर मौजूद

दुनिया की 14 बड़ी चोटियों में से 5 इसी क्षेत्र में मौजूद हैं. इन चोटियों की ऊचांई 8000 मीटर है. साथ ही गिलगित-बाल्तिस्तान में लगभग 7000 से ज्यादा ग्लेशियर मौजूद हैं. यहां अक्सर हिमस्खलन, भूस्खलन के अलावी हिमनद झील के फटने की घटनाएं होती रही हैं. 2012 में हुई एक घटना में 128 पाकिस्तानी सैनिक और 11 नागरिकों की मौत हो गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही