Search

 
 
 

अविनाश कुमार बने सीएम के अपर मुख्य सचिव, अरवा राजकमल को गृह सचिव की जिम्मेदारी

 
Ranchi: राज्य सरकार ने अविनाश कुमार को सीएम के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग पद पर पदस्थापित अविनाश कुमार विकास आयुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम और प्रबंध निदेशक, झारखण्ड बिजली वितरण निगम के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल  नगर विकास एवं आवास विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, प्रबंध निदेशक, जुडको तथा प्रबंध निदेशक, ग्रेटर रॉची विकास एजेन्सी के साथ सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. अनुमण्डल पदाधिकारी, धालभूम (जमशेदपुर) के पद पर पदस्थापित पीयूष सिन्हा को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी हुसैनाबाद (पलामू) के पद पर पदस्थापित किया गया है. अनुमण्डल पदाधिकारी, हुसैनाबाद (पलामू) के पद पर पदस्थापित आशीष गंगवार को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है. कार्मिक ने इसका आदेश जारी कर दिया. इसे भी पढ़ें- Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-umesh-verma-working-in-road-construction-department-transferred-to-koderma/">Lagatar

Impact: पथ निर्माण विभाग में कार्यरत उमेश वर्मा का कोडरमा में हुआ ट्रांसफर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही