Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में भाग लेने शुक्रवार को देवघर आएंगे अविनाश पांडे

  • हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की होगी शुरुआत
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर संथाल परगना आयेंगे. वे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 11 फरवरी को होने वाली रैली को लेकर झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. यह रैली साहिबगंज के गुमानी में होने वाली है. इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत राज्य स्तर पर करेंगे.

बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे

देवघर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रभारी अविनाश पांडे सबसे पहले बाबा वैद्यनाथ मंदिर जाएंगे. दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे. उसके बाद वे गोड्डा जाएंगे. विधायक प्रदीप यादव के घर जाकर संवेदना जतायेंगे. बीते दिनों विधायक प्रदीप यादव की माता का निधन हो गया था. अविनाश पांडे देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली स्थल पर जाएंगे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे.
इसे भी पढ़ें – मर">https://lagatar.in/will-die-but-will-not-give-the-land-and-the-co-returned-without-any-reason-know-the-whole-matter/">मर

जाएंगे मगर जमीन नहीं देंगे…और बैरंग लौटे सीओ, जान‍िये पूरा मामला 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही