Search

गढ़वा : डायरिया पखवाड़ा का शुभारंभ, सीएस बोले- डायरिया से बचना है तो स्वच्छता का रखें ख्याल

Garhwa :गढ़वा सदर अस्पताल में सोमवार को डायरिया पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, डीएस डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डीपीसी जेवियर एक्का, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. विजय किशोर रजक, डॉ. स्नेह लता, डॉ. पुष्पा शहगल एवं डॉ. निखत प्रवीण के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि डायरिया का सीजन शुरू होने वाला है. इसी को देखते हुए सभी लोग डायरिया का प्रबंधन अपने-अपने क्षेत्रों में करें. इसी को लेकर ज्यादा जरूरी है कि सभी लोग स्वच्छता का ध्यान रखें, अगर स्वच्छता रहेगी तो डायरिया में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि डायरिया होने की स्थिति में लोग नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना इलाज करा सकते हैं. साथ ही साथ ओआरएस एवं जिंक टैबलेट के माध्यम से भी लोग डायरिया जैसी बीमारी से बच सकते हैं. डीएस डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना के समय में डायरिया के केस में काफी कमी आई थी. इसका मुख्य कारण था कि सभी लोग हाथ धुलाई के साथ-साथ स्वच्छता का भी ख्याल रख रहे थे. जिसकी वजह से डायरिया के केस काफी कम हुए थे. लेकिन अभी लोग लापरवाह हुए हैं, जिसकी वजह से डायरिया केस में बढ़ोतरी हो रही है. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को स्वच्छता का ख्याल रखना चाहिए. वहीं स्वच्छ पानी पीने की आदत डालनी चाहिए, ताकि डायरिया जैसी बीमारी न हो. इस मौके पर डीपीसी जेवियर एक्का, पीएलए के जिला समन्वयक अजीत कुमार सिंह, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. विजय किशोर रजक, डॉ. स्नेह लता, डॉ. पुष्पा शहगल, डॉ. निखत प्रवीण, अस्पताल प्रबंधक सच्चिदानंद पांडेय, बिमलेश कुमार, अर्बन बीटीटी सत्यनारायण मालाकार सहित सभी सहिया एवं अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : डायबिटीज">https://lagatar.in/diabetic-patients-can-also-eat-mangoes-to-their-hearts-content-bihars-farmer-grows-sugar-free-mangoes/">डायबिटीज

के मरीज भी जी भर कर खा सकेंगे आम, बिहार के किसान ने ऊपजाई शुगर फ्री आम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//