Search

 
 
 

अफवाहों से बचें, हर सूचना पुलिस के साथ करें साझा : रामाशीष पासवान

 
धीमी आवाज में बजाए साउंड, जबरन किसी को नहीं लगाए रंग : आशा साहू, बीडीओ Palamu: उटारी रोड थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ आशा साहt ने जबकि संचालन समाजसेवी सुनrल सिंह ने किया. बैठक में पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में होली पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर बीडीओ सह सीओ आशा साहू ने कहा कि होली आपसी एकता व भाइचारे का पर्व है. पर्व को सभी क्षेत्रवासी शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं. पर्व के दौरान धीमी आवाज में साउंड सिस्टम को बजाए. साथ ही जबरन किसी भी व्यक्ति को रंग नही लगाएं. वहीं पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान ने कहा कि पर्व के दौरान अफवाहों से बचें, किसी भी तरह की अप्रिय घटना होने पर पुलिस को तुरंत सूचित करें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया व असाजमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. इसे भी पढ़ें-BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-co-of-15-areas-of-the-state-including-ormanjhi-changed-notification-issued/">BREAKING:

ओरमांझी समेत राज्य के 15 अंचलों के CO बदले, अधिसूचना जारी

शांतिपूर्ण होली बनाने की अपील

वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोग होली आपसी एकता के साथ मनाते आ रहे हैं. लोग इस बर्ष भी आपसी एकता के साथ मनाएंगे. उपप्रमुख खोखन राम ने कहा कि कहा कि पर्व के दौरान पुलिस जगह जगह पर क्षेत्र भ्रमण करती रहे, ताकि लोग पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में अपने अपने घरों में मना सकें. मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी रामकृष्ण पाल, डॉ योगी सिंह, अगस्त तिवारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह, एएसआई मुन्ना लाल जमुदा, महादेव उरांव, प्रमोद सिंह, मनोज सिंह,साकेत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुनील शर्मा, अजित चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-अर्जुन">https://lagatar.in/workers-should-get-involved-in-ensuring-arjun-mundas-victory-rajiv-ranjan/">अर्जुन

मुंडा की जीत सुनिश्चत करने में जुट जाएं कार्यकर्ता : राजीव रंजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही