Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवधेश गोली कांड: चितरंजन को पटना बेऊर जेल से लाया जाएगा रांची, जेल अधीक्षक को किया गया पत्राचार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कांके थाना में जमीन कारोबारी अवधेश यादव पर दिनदहाड़े गोली चलवाने के आरोपी चितरंजन कुमार को पटना स्थित बेऊर जेल से रांची लाया जाएगा. इसके लिए मामले के केस आईओ(अनुसंधान पदाधिकारी) ने रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) में आवेदन दिया है. इस आवेदन को स्वीकृत करते हुए CJM ने बेउर जेल के जेल अधीक्षक को पत्राचार कर दिया है. चितरंजन फिलहाल एक्साइज एक्ट के मामले में बेऊर जेल में बंद है. उसपर पटना के गांधी मैदान थाना में 30 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके अलावा गोंदा थाना में और कांके थाना में पहले से ही तीन केस दर्ज हैं. बता दें कि पिछले गुरुवार को कांके थाना क्षेत्र स्थित ब्लॉक चौक के पास जमीन कारोबारी अवधेश यादव को दो अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारी थी. जिसके बाद घायल अवधेश के भाई के बयान पर चितरंजन, कृष्णा नायक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. फिलहाल अवधेश एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसे भी पढ़ें -नारी">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-introduced-in-the-house-uproar-begins/">नारी

शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक सदन में पेश, लोस-विस की 33 फीसदी सीटें आरक्षित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही