Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवधेश कुमार गोलीकांड : गृह सचिव ने लिया संज्ञान, DC-SSP से मांगी रिपोर्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित ब्लॉक चौक के पास जमीन कारोबारी अवधेश कुमार को गोली मारी गयी थी. इस मामले में गृह सचिव अविनाश कुमार ने संज्ञान लिया है और डीसी और एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है. गृह सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि घटना में संभावित अभियुक्तों के खिलाफ 107 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई शुरू करने के अलावे कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. जबकि चितरंजन (अवधेश पर गोली चलाने वाला) उस इलाके का जाना-माना भू-माफिया है. उसके खिलाफ स्थानीय थाना में एक से अधिक मामले लंबित हैं. घटना की जांच पूर्व में दिये गये निर्देशों का अनुपालन करते हुए और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने को लेकर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. (पढ़ें, सीएम">https://lagatar.in/cm-secretariat-employee-reached-ed-office-with-the-letter/">सीएम

सचिवालय का कर्मी चिट्ठी लेकर पहुंचा ईडी ऑफिस)

डीसी ने सभी सीओ से मांगी रिपोर्ट

गृह सचिव के आदेश के बाद रांची डीसी ने जिले के सभी सीओ से रिपोर्ट मांगी है. एससपी से  सीओ से जमीन कारोबार को लेकर हो रही घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व में दिये गये निर्देश, सीओ व थाना प्रभारी प्रत्येक सप्ताह अंचल और थाना जाकर भू-माफिया से जुड़े मामले और महत्वपूर्ण भूमि विवाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : 2024">https://lagatar.in/2024-lok-sabha-elections-should-be-held-on-ballot-papers-not-on-evms-issue-heated-up-due-to-congresss-demand/">2024

का लोकसभा चुनाव मतपत्रों पर होना चाहिए, ईवीएम पर नहीं, कांग्रेस की मांग से मुद्दा गरमाया

गृह सचिव ने ये निर्देश किये जारी

  • सीओ और थाना प्रभारी हर सप्ताह अंचल और थाना जाकर भू-माफिया से जुड़े मामले और महत्वपूर्ण भूमि विवाद का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे.
  • सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भू-माफियाओं की सूची तैयार करेंगे.
  • सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व में इस तरह के अपराध में शामिल व्यक्ति जिन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है. उसे चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे .
  • यदि बेल पर है तो उनके बेल को रद्द करें.
  • जिस थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं होंगी, वहां के थाना प्रभारी पर कठोर कार्रवाई होगी.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही