Search

 
 
 

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में अवेकेंड सिटिजन कार्यक्रम का आयोजन

 
Ranchi : सीबीएसई ने रामकृष्ण मिशन, गुड़गांव के सहयोग से 6 मई 2024 को सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के परिसर में अवेकेंड सिटिजन कार्यक्रम ‘(प्रिंसिपल ओरिएंटेशन ऑन वैल्यु एजुकेशन) का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन समरजीत जाना, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर, प्राचार्य, जवाहर विद्या मंदिर, रांची और परमजीत कौर, डेप्युटी सिटी कॉर्डिनेटर और प्राचार्या, सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची की उपस्थिति में किया गया. सत्र के मुख्य वक्ता स्वामी शंतात्मानंद जी थे. सत्र के अन्य वक्ता डॉ. नंदिनी शेषाद्रि और डॉ. उर्मिला सिंह थी. कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों से किया गया. सत्र की शुरुआत इस चर्चा से हुई कि नैतिक मूल्य हमारे जीवन में क्यों महत्वपूर्ण हैं तथा छात्रों को इन मूल्यों को प्रदान करना किसकी जिम्मेदारी है? अनुभावात्मक शिक्षा, कार्यप्रणाली और जीवन जीने के मॉडल और आंतरिक मूल्यों को विकसित करने पर भी चर्चा की गई. सत्र में झारखंड के विभिन्न स्कूलों के 60 से अधिक प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया. प्रचार्या परमजीत कौर ने स्कूलों में ऐसे जागरुकता बढ़ाने वाले सत्र आयोजित करने पर बल दिया. कहा कि यह एनईपी 2020 के अनुरूप है और हमें अपने समाज में मूल्यों को आत्मसात करने के सार का एहसास कराता है और भविष्य के नागरिकों को हमारे मूल्यों के प्रति समर्पित होने में मदद करता है. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-alamgir-alams-ps-and-assistant-jahangir-arrested-by-ed/">मंत्री

आलमगीर आलम के पीएस और सहायक जहांगीर को ईडी ने किया गिरफ्तार, दूसरे दिन भी छापेमारी जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही