Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण के पवई में जागरण की शुरूआत, धनबाद के कलाकारों ने झुमाया

Chouparan : चौपारण के पवई में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर रविवार को भक्ति जागरण मंच का उद्घाटन पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व भाजपा नेता सह झारखंड सेल बीजेपी मुंबई के अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया. पूर्व विधायक ने भक्तिगीत की प्रस्तुति से उपस्थित श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया. वहीं धनबाद से आए कलाकारों ने अपने प्रदर्शन व जीवंत झांकियों से उपस्थित लोगों को खूब झुमाया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भक्ति में शक्ति होती है और शक्ति से ही सबका कल्याण होता है. यज्ञ को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्यों को पूर्व विधायक ने भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-free-artificial-hands-were-provided-to-46-needy-in-the-camp/">रांचीः

बीजेपी का नौ साल देश बदहाल, 30 मई को काली पट्टी बांध विरोध जताएंगे राजद नेता

मौके पर ये रहे मौजूद

जागरण के मुख्य सूत्रधार कृष्णा सिंह, बहादुर सिंह व संजय साव को पूर्व विधायक ने किया सम्मानित किया. इससे पूर्व अतिथियो को भगवा वस्त्र देकर कार्यक्रम में स्वागत किया गया. मंच संचालन डॉ बीके यादव ने किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, मुखिया रेखा देवी, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, समिति सदस्य प्रतिनिधि मो. अतहर, उपमुखिया संजय गुप्ता, समाजसेवी देवल यादव, अशोक सिंह, रामबिलास चनद्रवंशी, छोटू चंद्रवंशी, सुरेन्द्र यादव, राजेश यादव, बासुदेव यादव, दशरथ यादव, मुनेश्वर यादव, महेश साव, बिट्टू यादव, संजय गुप्ता, बासुदेव साव सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-meeting-of-all-the-cells-of-bjp-for-the-preparation-of-assembly-level-conference/">गोड्डा

: विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की हुई बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही