Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएसआर में उत्कृष्ट कार्य का मिला इनाम, नॉर्थ कर्णपुरा को एपेक्स इंडिया ने गोल्ड अवार्ड से नवाजा

Tandwa (Chatra) : नॉर्थ कर्णपुरा एनटीपीसी ताप विद्युत परियोजना को सीएसआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए अपैक्स इंडिया फाउंडेशन से 2022 का गोल्ड अवार्ड मिला है. परियोजना के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 11 अप्रैल को सिकाडे डी गोवा ताज में अपैक्स इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में अपेक्स इंडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन किया गया. इसमें सीएसआर एक्सलेंस अवार्ड से एनटीपीसी की नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया. इससे एनटीपीसी की नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना के एजीएम एचआर एके चावला ने पुरस्कार प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/public-hearing-on-electricity-tariff-of-jbvnl-completed-commission-will-take-final-decision/">जेबीवीएनएल

के बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई पूरी, आयोग लेगा अंतिम फैसला
बताया गया कि उत्तरी कर्णपुरा परियोजना ने एक वर्ष के अंदर गुणात्मक एवं मात्रात्मक दोनों प्रकार से शिक्षा, खेल और संस्कृति, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा दिया है. उन्होंने बताया कि परियोजना के सीएसआर पहल का उद्देश्य बिजली, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है. परियोजना एक सुरक्षित उत्तेजक वातावरण प्रदान करने का भी प्रयास करते हुए स्थानीय लोगों के बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने में मदद कर रही है. इस परियोजना ने सीमांत सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि के लोगों को बेहतर काम के अवसर खोजने में मदद की है. गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद एजीएम एचआर एके चावला ने समूह महाप्रबंधक तजिन्दर गुप्ता को मेडल सौंपा. वहां समूह महाप्रबंधक धीरज गुप्ता ने एचआर डिपार्टमेंट के अधिकारियों समेत परियोजना के अधिकारियों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें : SP">https://lagatar.in/sp-campaign-rishabh-garg-warns-maoists-return-to-mainstream-or-else/">SP

अभियान ऋषभ गर्ग ने माओवादियों को चेताया, मुख्यधारा में लौटें नहीं तो…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही