Search

 
 
 

वज्रपात से बचाव के लिए लोगों में जागरुकता जरूरी है : बोकारो DC

 
Bokaro: डीसी कुलदीप चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर मंगलवार को जागरुकता रथ रवाना किया. डीसी ने यह रथ समाहरणालय से वज्रपात से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए रवाना किया. जागरुकता रथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार बोकारो और वर्ल्ड विजन इंडिया बोकारो के संयुक्त प्रयास से रवाना किया गया. दोनों एलईडी जागरुकता रथ चास और बेरमो अनुमंडल में भ्रमण करेगी. लोगों को वज्रपात से बचने के तरीके बताएगी. इस अवसर पर डीसी के अलावा अपर समाहर्ता सदात अनवर और डीसीएलआर जेम्स सुरीन मौजूद थे. उन्होंने कहा कि दोनों एलईडी वाहन विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर लोगों को आकाशीय बिजली/वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूक करेगी. डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि बोकारो जिले में वज्रपात से होने वाली मौत को रोकने के लिए लोगों को इसके लिए जागरूक करना जरूरी है. इसे भी पढ़ें- डॉक्यूमेंट्री">https://lagatar.in/tmc-mp-mahua-moitras-entry-in-poster-controversy-of-documentary-film-kali-says-i-have-no-problem-with-it/">डॉक्यूमेंट्री

फिल्म काली के पोस्टर विवाद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की इंट्री, कहा, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं
DC ने कहा कि इसी उद्देश्य के साथ जिले के सभी प्रखंडों में दो एलईडी वाहन को रूट चार्ट बनाकर भेजा जा रहा है. इसके माध्यम से लोगों को वज्रपात से बचाव की जानकारी दी जाएगी. लोगों को यह बताना जरूरी है कि वज्रपात के समय लोग कौन सा काम करें और कौन सा काम नहीं करें. उन्होंने कहा कि वज्रपात से होने वाली मौत के बाद जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से पीड़ित को मुआवजा भी दिया जाता है. ऐसे में लोगों को जागरूक करना हमारा उद्देश्य है. इसे भी पढ़ें- उत्तर">https://lagatar.in/ed-raids-on-40-locations-of-chinese-mobile-company-vivo-in-uttar-pradesh-madhya-pradesh-and-bihar/">उत्तर

प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में चीनी मोबाइल कंपनी Vivo के 40 ठिकानों पर ED की रेड की खबर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही