Search

 
 
 

जेवीएम श्यामली में आपदा प्रबंधन पर हुआ जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम

 
Ranchi : जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली में छात्रों को सुरक्षा व आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. धुर्वा स्थित होम गार्ड कैम्प एनडीआरएफ यूनिट के मुकेश ठाकुर की अगुवाई में छात्रों ने प्रशिक्षण लिया. इस दौरान छात्रों को भूकंप व बाढ़ में बचाव के तरीके, हार्ट अटैक के समय सीपीआर देना, शारीरिक चोटों का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, स्कूल सुरक्षा ड्रिल और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस फोन नंबर 108 और 112 के बारे में विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण दी गई. इसके साथ ही मॉक ड्रिल के द्वारा त्वरित कार्य प्रणाली से छात्रों को अवगत कराया गया. वहीं छात्रों ने प्रश्नोत्तरी संवाद द्वारा आपात स्थिति में समस्या-समाधान के बारीकी पक्ष को समझा. इस मौके पर प्राचार्य समरजीत जाना ने कहा कि प्राकृतिक आपदा एक अप्रत्याशित घटना है, जो पर्यावरण और लोगों को गंभीर नुकसान पहुंचाती है. हमारी सतर्कता और सावधानी इस नुकसान को कम कर सकती है. ऐसे में आवश्यकता है कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा बताए गए कार्य प्रणाली को हम ठीक से समझें और समयानुसार उपयोग में लाएं. एनडीआरएफ प्रशिक्षण टीम में विनय कुमार, सचिन कुमार, हरेंद्र शर्मा, सुभाष चंद्र दियाशी और पंकज कुमार शामिल थे. इसे भी पढ़ें -साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-attack-on-police-who-went-to-arrest-rape-accused-2-injured-including-police-station-in-charge/">साहिबगंज

: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, थानाप्रभारी समेत 2 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही