Search

 
 
 

ईचागढ़ के नवाडीह व बासाहातु में नशा मुक्ति के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

 
Chandil (Seraikela) : नालसा, झालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार और अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल की ओर से मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पारा लीगल वॉलिंटियर कार्तिक गोप और भुपेन चंद्र ने ईचागढ प्रखंड के नवाडीह व बासाहातु गांव में डोर टू डोर कार्यक्रम चलाकर लोगों को बाल श्रम, बाल मजदूरी, घरेलू हिंसा, महिला अपराध एवं नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी. पीएलवी ने इन अपराधों में मिलने वाली सजा की भी जानकारी लोगों को दी. इसके साथ ही समाज में पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगों को अवगत कराया गया. अभियान के दौरान ग्रामीणों से देश के भविष्य व तरक्की के लिए नशा से तौबा करने की अपील की गई. विकास में रूकावट है नशापान जागरूकता अभियान के दौरान पीएलवी ने कहा कि लोगों के साथ परिवार और समाज के विकास में नशा सबसे बड़ी रुकावट है. नशा एक अभिशाप है, जो दिन प्रति दिन समाज में धुएं की तरह फैलती जा रही है. नशे के कारण लोग हिंसा, शोषण, बलात्कार, दुर्घटना आदि के शिकार हो रहे है. नशा एक सामाजिक समस्या है जो दीमक की तरह परिवार, समाज और देश को विनाश की ओर ले जा रहा है. नशा के कारण लोगों की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है. अभियान में सुनील मुंडा, सालु देवी, केशोवी देवी, राधा कृष्ण सिंह मुंडा, कमलेश कुमार, प्रभा देवी, विपिन माझी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-bjp-office-found-under-control/">रांची

: भाजपा कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पाया गया काबू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही