Search

 
 
 

धनबाद के स्कूल-कॉलेजों में  लोस चुनाव को लेकर 24 तक चलेगा जागरूकता अभियान

 
Dhanbad : धनबाद के नए समाहरणालय भवन में लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने विभागीय अधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इस बार 80 प्रतिशत वोटिंग का लक्ष्य रखा है. इसके लिए प्रचार प्रसार के साथ वोटरों को जागरूक किया जाएगा. इस बार महिलाओं, ट्रांसजेडर, कॉर्पोरेट और नए वोटरों पर विशेष फोकस करना है. इसके लिए 19 से 24 जनवरी तक सभी प्लस टू विद्यालय और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसमें जन संपर्क विभाग की महत्तवूर्ण भूमिका होगी. ट्रांसजेडर को बीसी टू का दर्जा प्राप्त हो चुका है. उन्हें भी इस अधिकार से परिचित कराना है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में वे सभी मतदान में भाग ले सके. इसके अलावा हमलोग बूथ स्तर का सर्वे भी करेंगे, जिन बूथों पर वोटिंग की संख्या कम है, ऐसे बूथों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाया जायेगा. अक्सर देखा जाता है कि निर्धन लोग तो अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, लेकिन वीआईपी और कार्पोरेट जगत के लोग इसे जरूरी नहीं समझते हैं, बूथों पर इनकी संख्या कम रहती है. इसके लिए भी इस बार प्रयास होगा ताकि सभी लोग बढ़चढ़ कर अपने मत का प्रयोग करे. इन सभी अभियान की घोषणा जल्द ही की जाएगी. बैठक जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे सहित जन संपर्क के सभी कर्मी उपस्थित रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ram-devotees-donated-blood-in-katras-for-the-consecration-of-ram-temple/">धनबाद

:  राम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर कतरास में राम भक्तों ने किया रक्तदान* 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही