Search

 
 
 

धनबाद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रवाना किया गया जागरुकता रथ

 
Dhanbad : धनबाद">https://dhanbad.nic.in/hi/">धनबाद

में जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शनिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरुकता रथ निकाला गया. सिविल सर्जन गोपाल दास ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. गोपाल दास ने बताया कि बेटियों के अधिकार और महत्व को विस्तार से बताने के लिए आज जागरुकता रथ रवाना किया गया. यह रथ हर गांव में जाकर लोगों के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देगा. इसे भी पढ़े :पलामू">https://lagatar.in/violence-at-palamu-many-people-injured/42915/">पलामू

में हिंसक झड़प, कई घायल II LIVE LAGATAR II

शुक्रवार को निकाला गया था कैंडल मार्च

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शुक्रवार को धनबाद में कैंडल मार्च का भी आयोजन किया गया था. यह कैंडल मार्च उपस्वास्थ्य केंद्र लुबी सर्कुलर रोड से रणधीर वर्मा चौक होते हुए सदर अस्पताल पहुंचा था. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए सरकार बेटियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है. इसे भी पढ़े :पीएम">https://lagatar.in/pms-involvement-in-bangladesh-movement-beating-of-mlas-in-bihar-assembly-cartoons-on-kejriwal-to-mukhtar-ansari-are-going-viral/42894/">पीएम

का बांग्लादेश आंदोलन में शामिल होने, बिहार विधानसभा में विधायकों की पिटाई, केजरीवाल से लेकर मुख्तार अंसारी पर बने कार्टून हो रहे वायरल

इंपैनलमेंट और पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के संबंध में दी जानकारी

धनबाद जिला के उपायुक्त उमा शंकर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को धनबाद समाहरणालय के सभागार में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय एनजीओ सेंसीटाईजेसन कार्यशाला आयोजित की गयी थी. बैठक के दौरान विभिन्न एनजीओ के इंपैनलमेंट और पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट से संबंधित जानकारी और उनके अनुभव के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई. इसे भी पढ़े :Hazaribagh">https://lagatar.in/hazaribagh-child-labour-and-child-abuse/42906/">Hazaribagh

– गलती से लगी कुत्ते को चोट, मालकिन ने बच्चियों को ब्लेड से काटा II LIVE LAGATAR II

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्य को सशक्त करना

उपायुक्त ने बताया था कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट से संबंधित कार्यशाला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को सशक्त करना है. बैठक के दौरान पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की विशेषताओं, उसके प्रोटोकॉल तथा इससे संबंधित सभी जानकारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया. इसे भी पढ़े :सचिन">https://lagatar.in/sachin-tendulkar-became-corona-positive-did-himself-home-quarantine/42875/">सचिन

तेंदुलकर हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन

उपायुक्त ने सभी एनजीओ से प्रचार प्रसार करने को कहा

उमा शंकर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा था कि इस एक्ट से संबंधित पूरी जानकारी लोगों के बीच पहुंचनी चाहिए. ताकि अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जब लोग जायें तो उन्हें पता हो कि केंद्रों पर क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए. केंद्रों में जांच करने के समय उन्हें किन प्रक्रियाओं का पालन करना है इसकी विस्तृत जानकारी होनी चाहिए.  उन्होंने सभी जिला स्तरीय एनजीओ के प्रतिनिधियों से इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा. इसे भी पढ़े :2018">https://lagatar.in/2018-batch-officers-will-get-one-months-extra-salary-police-headquarters-gave-approval/42867/">2018

बैच के दारोगाओं को मिलेगा एक माह का अतिरिक्त वेतन, पुलिस मुख्यालय ने दी स्वीकृति
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही