Search

शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता जरूरी : प्रमेश कुशवाहा

स्वीप कोषांग की बैठक, विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान पर दिया गया जोर Garhwa:  समाहरणालय स्थित पंचायती राज कार्यालय में स्वीप कोषांग की बैठक हुई. नोडल सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शत प्रतिशत मतदान पर जोर दिया गया. साथ ही स्वीप कोषांग के माध्यम से जिले भर में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की समीक्षा की गई. बैठक में स्वीप नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करना आवश्यक है. इनमें मुख्य रूप से PWD मतदाता, 85 प्लस के वृद्ध मतदाता, 18 वर्ष से अधिक के नए मतदाता समेत अन्य मतदाताओं के बीच पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया गया. स्वीप कोषांग के सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर कार्यक्रम की योजना तैयार की गई, जिसके तहत आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-hard-work-persistence-and-strong-willpower-are-the-basic-mantras-of-success-dr-gangwa/">बोकारो

: कठिन परिश्रम, निरंतरता व दृढ़ इच्छाशक्ति सफलता का मूल मंत्र- डॉ. गंगवार

मतदान दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का फैसला

बैठक में स्वीप नोडल पदाधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाना है. मतदाता स्वयं चलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपना मतदान सुनिश्चित करें. उन्होंने वोटर अवेयरनेस फोरम के तहत मतदाताओं से अपील किया कि वह अपने वोटर आईडी के साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर शेयर करें, साथ ही पोस्ट करते समय अबकी बार 80 बार हैशटैग का भी इस्तेमाल करें. बैठक में प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि हमें शहरी क्षेत्र एवं कम प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है, जिससे उन मतदान केंद्रों पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके. उन्होंने स्कूल एवं कॉलेज में भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की बात कही. मतदाताओं को जागरूक करने हेतु सीटी बजाओ अभियान बूथ स्तर पर चलाने की भी बात कही. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक करने पर जोर दिया गया बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, डीपीएम जेएसएलपीएस सुशील कुमार दास एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी ने भी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए. बैठक में स्वीप नोडल-सह-जिल पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, डीपीएम जेएसएलपीएस सुशील कुमार दास, जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केसरी, सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह, परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया, डीपीएम पंचायती राज शाहनवाज असगर समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-मुठभेड़">https://lagatar.in/militant-involved-in-encounter-arrested-from-andhra-pradesh-insas-rifle-also-recovered/">मुठभेड़

में शामिल उग्रवादी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार, इंसास रायफल भी बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//