Search

कोडरमा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बाल शोषण रोकथाम की दी गयी जानकारी

Koderma : जयनगर के बिरसोडीह पंचायत भवन  में जिला बाल संरक्षण इकाई कोडरमा द्वारा बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण, भ्रूण हत्या एवं लिंग परीक्षण की रोकथाम के लिये जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा बच्चों के संरक्षण अधिकार एवं दत्तक ग्रहण के संबंध में बताया गया. साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के संबंध में भी जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-three-dead-7-hospitalized-due-to-spurious-liquor-in-gaya/">बिहारः

गया में जहरीली शराब से तीन की मौत, 7 अस्पताल में भर्ती
वहीं एलपीओ दिनेश कुमार पाल के द्वारा बाल श्रम ,बाल विवाह एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के बारे में बताया गया. पुष्पा सिंह के द्वारा बच्चियों के साथ हो रहे शोषण की रोकथाम के संबंध में गुड टच एवं बैड टच के बारे में एवं अपने बच्चों को जागरूक करने के विषय में जानकारी दी गयी. इस कार्यक्रम में होली फैमिली हॉस्पिटल के सिस्टर एवं अन्य सक्रिय महिला सदस्य उपस्थित रही.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//