Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक राष्ट्र, एक ग्रिड, एक फ्रिक्वेंसी की वर्षगांठ पर कोरोना से बचाव के प्रति जागरुकता कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार का उद्यम) द्वारा जमशेदपुर उपकेंद्र (ग्राम रामचंद्रपुर, गम्हरिया-कांड्रा  रोड) परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया. इसके तहत पावरग्रिड के एक राष्ट्र, एक ग्रिड, एक फ्रिक्वेंसी की वर्षगांठ पर शुक्रवार को ब्रहमानंद नारायणा अस्पताल, जमशेदपुर को साथ लेकर  “निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कोरोना से बचाव के प्रति जागरुकता” का आयोजन किया गया. पावरग्रिड 400/220 kV जमशेदपुर उपकेंद्र के आस-पास के गांव के जनमानस ने इसका लाभ उठाया. इसके साथ-साथ रापचा और दुग्धा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय (पिंड्राबेड़ा और श्रीरामपुर), उत्क्रमित मध्य विद्यालय (दुग्धा और बड़काटांड़) में फलदार पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/NML-11-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/sad-news-in-the-new-year-stampede-in-mata-vaishno-devi-temple-building-12-killed-many-injured/">नये

साल में दुखद खबर, माता वैष्णो देवी मंदिर भवन में मची भगदड़, 12 की मौत, कई घायल
इसमें विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों, पंचायत के भाई-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. स्वास्थ्य शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम में रापचा पंचायत की मुखिया सुकुमती मार्डी और दुग्धा पंचायत की मुखिया मालती हांसदा उपस्थित थीं. पावर ग्रिड जमशेदपुर उपकेंद्र के प्रमुख राजेश कुमार सैनी ने इस अवसर पर कहा कि भारत का अमृत महोत्सव नए भारत के सृजन में सहायक होगा. इसके लिए जनभागीदारी की सक्रिय सहभागिता जरूरी है.

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर देशवासी को करना होगा जागरूक : सैनी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/NML-0-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत, संपन्न और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हमें हर एक भारतवासी को जागरूक करना होगा और यह तभी संभव है जब हम गांव से लेकर शहर तक सबको जागरूक कर सकें. भारत की आत्मा गांवों में बसती है. सुदूर ग्रामीण परिवेश की संपन्नता धीरे-धीरे पूरे भारतवर्ष को संपन्न बना देगी. इसके लिए हम सभी भारतवासियों को मिलजुल कर काम करना होगा. कार्यक्रम के संचालन में पावर ग्रिड के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही. कार्यक्रम के अंत में कुमार आदर्श ने धन्यवाद ज्ञापन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही