Search

 
 
 

रामगढ़: मादक द्रव्य के सेवन के विरुद्ध जागरुकता रैली

 
Ramgarh: औषधि निरीक्षक रामगढ़ वीरेंद्र स्वांसी की अध्यक्षता में सोमवार को नारकोटिक्स साइकोट्रोपिक औषधियां एवं मादक द्रव्यों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जागरुकता रैली गांधी मेमोरियल प्लस टू स्कूल रामगढ़ से प्रारंभ होते हुए शहर के बीचों बीच सुभाष चौक में जाकर समाप्त हुई. जागरुकता रैली के दौरान औषधि निरीक्षक रामगढ़ के द्वारा नारकोटिक्स साइकॉट्रॉपिक औषधियां एवं मादक द्रव्यों के सेवन एवं उनसे होने वाले हानिकारक नुकसान के बारे में जिलावासियों को स्लोगन के द्वारा जानकारी दी गई. साथ ही इस दौरान उक्त सभी मादक पदार्थों से समाज को बचाने हेतु उचित कदम उठाने की अपील की गई. जागरूकता अभियान रैली में मुख्य रूप से नीलेश गुप्ता, श्रावण कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, अनूप कुमार, संदीप सहित खुदरा एवं थोक औषधि विक्रेता बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-seven-new-trained-dogs-included-in-jharkhand-police/">रांची

: झारखंड पुलिस में शामिल किए गए सात नए प्रशिक्षित श्वान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही