Search

 
 
 

रामगढ़: मादक पदार्थों के विरुद्ध निकाली जागरुकता रैली

 
Ramgarh: सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ. एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मादक पदार्थों के दुरूपयोग रोकने के लिए जागरुकता रैली निकाली गयी. इसमें मुख्य रूप से उपस्थित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डा शिव कुमार राणा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. मौके पर उन्होंने कहा कि नशा के कारण लोगों की शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है. वहीं नशामुक्त कार्यक्रम की जानकारी एवं दुष्परिणाम की विस्तृत चर्चा की. जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अशोक राम ने अपने सहयोगी शारीरिक एवं खेल शिक्षक हरिकेश सिंह की देखरेख में कार्यक्रम को सफल बनाया. इस दौरान बीएड प्रशिक्षुओं ने सुकरीगढ़ा गांव में जाकर लोगों से बातचीत एवं स्लोगन के माध्यम से नशामुक्त मादक पदार्थ से दूर रहने एवं अपने समाज के 10 लोगों को जागरूक करने की बातें कहीं. मौके पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रंजु वंदना होरो, नयन कुमार मिश्रा, संजु रंजना होरो, मो. परवेज अखतर, सुप्रिया बर्मन, मुरारी कुमार दूबे, बाबुचंद प्रसाद, सुलेखा कुमारी, प्रतिभा कुमारी के अलावे शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में निकिता कुमारी, नंदलाल कुमार, निशा कुमारी, श्रेया गुप्ता, उमेश कुमार, पवन कुमार, मुनीता कुमारी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, पंकज करमाली, निर्मल महतो सहित सभी प्रशिक्षु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बारिश">https://lagatar.in/kharge-targets-modi-government-over-roof-collapse-of-delhi-airport-terminal-1-due-to-rain/">बारिश

के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिरने पर खरगे ने  मोदी सरकार को निशाने पर लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही