Search

धनबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए निकली जागरुकता रैली

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  फाइलेरिया मुक्त धनबाद को लेकर 28 फरवरी को सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने जागरुकता रैली निकाली. रैली की शुरुआत सदर अस्पताल से हुई, जो कंबाइंड बिल्डिंग, रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंची. रैली में भारी संख्या में स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, सहिया तथा नर्सिंग छात्राएं शामिल थी. सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि मास ड्रग एडमिस्ट्रेशन के तहत धनबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाना है. इसी उद्देश्य से मंगलवार 28 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विगत 10 फरवरी से   25 फरवरी तक जिले के 25 लाख लोगों को दवा खिलाना था. परंतु लोगों के निराशाजनक रवैये के कारण हम लक्ष्य से पीछे रह गए. अब इस अभियान को अगले 4 मार्च तक विस्तारित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है, क्योंकि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल है. सिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया की दवा सभी प्रखंडों व हर ब्लाक के उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि 27 फरवरी तक जिले के कुल 22 लाख 27 हजार 115 लोगों ने दवा का सेवन किया है. दवा का सेवन करने वालों में 11,57,356 पुरुष, 10,69,759 महिला, 2 से 19 वर्ष तक के 6,35,977 व 19 वर्ष से अधिक आयु के 15,90,202 लोग शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp