Hazaribagh: जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पबरा गांव में एक अजीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. जहां मामला प्रेम प्रसंग और दबंगई से जुड़ा हुआ है. साल 2013 में सतीश राम की शादी केशुरा गांव की काजल से हुई थी. शादी के बाद सतीश राम पैसे कमाने के लिए बाहर चला गया. बीच-बीच में छुट्टियों में वो गांव आया करता था. इसी दौरान काजल का प्रेम प्रसंग गांव के ही रितिक नामक युवक से हो गया. दोनों घर से भाग भी गए लेकिन सतीश के परिजन ने दोनों को पकड़ कर वापस गांव ले आए और ग्रामीणों के सामने प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/young-man-killed-in-ranchis-kishoreganj-with-a-sharp-weapon/15558/">रांची
के किशोरगंज में धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या
दुष्कर्म मामला निर्भया कांड से भी बड़ी घटना: बाबूलाल मरांडी
के किशोरगंज में धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या
विवाहिता काजल ने पति के साथ रहने से किया इनकार
गांव पहुंचने पर सतीश की विवाहिता काजल ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया. काजल और रितिक के परिजनों ने सतीश पर पत्नी को छोड़ने का दवाब बनाया. दबाव को देखते हुए सतीश ने मजबूरी में पत्नी को छोड़ने का मन बना लिया. लेकिन काजल और उसके प्रेमी के परिजन इससे भी संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने राम पर दबाव बनाया कि वह पहले लड़की की मांग के सिंदूर को धोएं. ताकि रितिक फिर से काजल की मांग में सिंदूर डाल सके. मजबूरी में सतीश राम ने यह भी किया. इसे भी पढ़ें-ओरमांझी">https://lagatar.in/ormanjhi-misdemeanor-case-is-bigger-than-nirbhaya-incident-babulal-marandi/15548/">ओरमांझीदुष्कर्म मामला निर्भया कांड से भी बड़ी घटना: बाबूलाल मरांडी
Leave a Comment