Search

 
 
 

एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल : असम में हिमंता की वापसी, भाजपा को 88 से 100, कांग्रेस को 24 -36 सीटें

एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के सर्वे असम में हिमंता बिस्वा सरमा की दमदार वापसी दिखला रहा है. एक्सिस के एग्जिट पोल के सर्वे के अनुसार भाजपा गठबंधन यहां 88 से 100 सीटें जीत कर तीसरी बार सरकार बना सकता है
 

 New Delhi : पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल जारी होने  शुरू हो गये हैं, बता दें कि 23 अप्रैल को प्रथम चरण में असम में 85.96 फीसदी, पुडुचेरी में 89.87 फीसदी वोटिंग हुई.

 

 

तमिलनाडु में 82 फीसदी से ज़्यादा वोट पड़े. यहां तक कि पश्चिम बंगाल में भी पहले चरण में 90 फीसदी से ज़्यादा लोगों ने वोट डाला. आज 29 अप्रैल को दूसरे चरण में भी पश्चिम बंगाल में शाम पांच बजे तक 90 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी.

 

4 मई को मतगणना होगी, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के सर्वे में इन सभी राज्यों की नब्ज का पता चल जायेगा. असम की बात करें तो यहां परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं.  राज्य की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है.  

 

एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल के सर्वे असम में हिमंता बिस्वा सरमा की दमदार वापसी दिखला रहा है. एक्सिस के एग्जिट पोल के सर्वे के अनुसार भाजपा गठबंधन यहां 88 से 100 सीटें जीत कर तीसरी बार सरकार बना सकता है.  

 

सर्वे  केअनुसार कांग्रेस को निराशा हाथ लगेगी. उसे 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान  लगाया गया है. यानी  हिमंता बिस्वा सरमा के सामने कांग्रेस के गौरव गोगोई पिछड़ जायेंगे. बता दें कि असम के 2021 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 75 और कांग्रेस गठबंधन ने 50 सीटें जीती थी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही