Search

 
 
 

अयोध्या : अधीर रंजन चौधरी ने हल्ला बोला, पीएम मोदी खुद राम का अवतार बनना चाहते हैं...

 
 New Delhi :  पीएम मोदी खुद राम का अवतार बनना चाहते हैं.  राम को बड़े सोचे समझे तरीके से चुनावी मुद्दे में खींचकर बदनाम कर रहे हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी  ने यह कहते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है. इस क्रम में चौधरी  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हल्ला बोलते हुए तंज कसा. क्या  वह देश में एकमात्र हिंदू है और क्या हम हिंदू विरोधी है. पूछा कि यहां पर शंकराचार्यों को क्या कहा जायेगा,  अगर पीएम मोदी ही हिंदू बचे हैं. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा राजनीतिक मकसद के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है

इससे पूर्व अधीर रंजन चौधरी  ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करते हुए कहा था कि  भाजपा राजनीतिक मकसद के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रही है. अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह जारी है. कई नेताओं और बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र  भेजे जा चुके हैं. अधिकतर विपक्षी दलों ने निमंत्रण ठुकरा दिया है. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही