Ayodhaya : प्रभु श्रीराम की नगरी आज लाखों श्रद्धालुओं से पटी हुई है. सुबह से ही मंदिरों के बाहर भक्तों का तांता लगा हुआ है. रामलला का जन्मोत्सव आज रविवार को अयोध्या में धूम-धाम से मनाया जा रहा है. श्रीरामजन्मभूमि, कनक भवन, श्रीरामवल्लभाकुंज, लक्ष्मण किला और दशरथ महल सहित अयोध्या के दस हजार मंदिरों में रामलला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को दोपहर ठीक 12 बजते ही भगवान श्री रामलला का जन्म रामजन्मभूमि सहित अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में हुआ.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/ayodhya-111111.gif"
alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/ram-ki-nagri.gif"
alt="" width="600" height="400" />
alt="" width="600" height="400" />
मंदिरों में मंगल ध्वनि कर भगवान के जन्म का संकेत दिया गया
मंदिरों में मंगल ध्वनि कर भगवान के जन्म का संकेत दिया गया और आरती कर उनका स्वागत किया गया. भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी...` के साथ साथ भगवान श्री राम की स्तुति से पूरी अयोध्या गूंजने लगी. पूरी अयोध्या ध्वजा पताका से भर उठी है. जगह-जगह पुष्प वर्षा हो रही है. अयोध्या को एक हजार क्विंटल फूलों से सजाया गया है. 500 क्विंटल प्रसाद का भोग लगाया गया. अयोध्या आने वाले भक्तों ने सबसे पहले सरयू में स्नान किया. इसके बाद नागेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाया. हनुमानगढ़ी में माथा टेका. इसके बाद भक्त कनक भवन और राम जन्मभूमि में जाकर रामलला के दर्शन करने पहुंचे. बता दें कि राम जन्मभूमि में 100 से ज्यादा लोग एक साथ नहीं रुक सकते हैं. फिलहाल, राम जन्मभूमि के बाहर करीब एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन लगी हुई है.alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment