Search

 
 
 

अयोध्या : भाजपा प्रतिनिधिमंडल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिला

 
 Ayodhya : भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज रविवार को सामूहिक रेप की शिकार नाबालिग लड़की के परिजनों से मिलने अयोध्या पहुंचा. यह जानकारी अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने दी, महापौर ने पीटीआई-भाषा को बताया की भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता नाबालिग लड़की के परिजनों से मुलाकात की, प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप, वरिष्ठ नेता बाबूराम निषाद सहित स्थानीय भाजपा नेता शामिल थे.

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी 

राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कहा कि मैंने पीड़िता की मां से मुलाकात की. हमने उनका दर्द समझने की कोशिश की. कहा कि सीएम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. आरोपियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जायेगी.  

मोइद खान और राजू खान को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया गया 

पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से दुष्कर्म किया था और इसे रिकॉर्ड भी किया था. मेडिकल जांच में लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ.

आरोपी मोइद खान सपा से जुड़ा हुआ है

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में कहा था, यह अयोध्या का मामला है. आरोपी मोइद खान सपा से जुड़ा हुआ है. अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य है. वह 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल है. कहा कि समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. बता दें कि अयोध्या जिला प्रशासन ने शनिवार को मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही