Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अयोध्या : नाबालिग के साथ रेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर एक्शन

पुलिस ने बच्ची से बलात्कार मामले में 30 जुलाई को अयोध्या के पूराकलंदर इलाके से बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था.  Ayodhya : अयोध्या में नाबालिग के साथ रेप के मामले में मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की बेकरी पर योगी सरकार ने बुलडोजर चला दिया है. खबरों के अनुसार शुक्रवार को राजस्व विभाग ने आरोपी की संपत्ति की जांच की थी. आज शनिवार को फिर राजस्व विभाग की टीम यहां पहुंचा. मोईद खान पर यह भी आरोप है कि तालाब और कब्रिस्तान के साथ कई सरकारी ज़मीनो पर सपा नेता ने अवैध कब्जा कर रखा है.

जिलाधिकारी ने बताया, मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया गया है 

अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया गया है.  इस बेकरी में एक बड़ा और एक छोटा कमरा था.  बेकरी को अवैध रूप से एक तालाब के ऊपर बनाया गया था, जिसके चलते इसे ध्वस्त कर दिया गया है. इससे पहले, पुलिस ने बच्ची से बलात्कार मामले में 30 जुलाई को अयोध्या जिले के पूराकलंदर इलाके से बेकरी मालिक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था.

लड़की की मां ने  लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की

पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार 2 अगस्त को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था. पूर्व में मोईद खान की बेकरी में बन रही सामग्री का सैंपल लेकर बेकरी सील कर दी गयी थी. सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने कहा है कि आरोपी की बेकरी का लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा.

सुलह न करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी, FIR

एक खबर और भी आयी है कि रेप मामले में सुलह न करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी सपा नेताओं ने दी है. यह धमकी अस्पताल में गयी है. परिजनों को सुलह न करने पर धमकी देने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपियों ने रात 11 बजे जिला महिला अस्पताल जाकर पीड़िता के परिवार को सुलह करने की धमकी दी. पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता अभी जिला महिला अस्पताल भर्ती है.

दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने नाबालिग  अश्लील वीडियो बना लिया

मामले की तह में जायें तो गैंगरेप की घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में घटी है. एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल कर रेप करते रहे. पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गयी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.

पीड़िता की मां और बहनें मजदूरी करती हैं  

यह 12 वर्षीय बच्ची चार बहनों में सबसे छोटी है. पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हो गयी है. उसकी मां और बहनें मजदूरी करती हैं आरोप है कि लगभग ढाई माह पूर्व पीड़िता खेत से मजदूरी कर लौट रही थी. रास्ते में उसे राजू नाम का एक शख्स मिला. वह उसे बेकरी मालिक मोईद खान के पास ले गया.

परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी देने की मांग की है.

आरोप है कि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से जब इस मामले में शिकायत की, तो शुरू में कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में जब हिंदू संगठनों के साथ निषाद पार्टी के लोग सड़क पर उतरे तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और उसकी बेकरी पर काम करने वाले राजू को गिरफ्तार किया. पीड़िता की मां का आरोप है कि जब वे शिकायत लेकर पुलिस के पास गये तो दरोगा ने कहा कि राजू का नाम रहने दीजिए, लेकिन दूसरा नाम(मोईद खान) हटा दीजिए. कहा कि एसपी के दखल के बाद मामला लिखा गया. परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी देने की मांग की है.

 सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, मुस्लिमों, यादवों से क्या दुश्मनी है

नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी में तोड़फोड़ अभियान पर फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारी बहुत पुरानी विचारधारा है.  बता नहीं सकता कि उनकी मुस्लिमों, यादवों से क्या दुश्मनी है, समाजवादी पार्टी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. ऐसी भयावह, शर्मनाक घटना पर भारतीय जनता पार्टी को राजनीति नहीं करनी चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही