Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राममय हुई अयोध्या नगरी, प्रभु श्रीराम का श्रृंगार शुरू, मेहमानों का आने का सिलसिला जारी, आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा में नहीं होंगे शामिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  इंतजार खत्म...आखिर वो दिन आ ही गयी जब प्रभु श्री राम अयोध्या में अपने मंदिर में विराजमान होंगे. राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरी तैयारियां पूरी हो गयी है. अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से सजाया गया है. सुबह 5:30 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पट खुल गये हैं और प्रभु श्रीराम की पुरानी मूर्ति का स्नान और श्रृंगार किया जा रहा है. वहीं प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही मूर्ति का भी श्रृंगार हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गर्भगृह में पहुंचेंगे तो वो पहले अस्थायी मंदिर से लाये गये विराजमान रामलला की पूजा करेंगे. इसके बाद वह पंचांग पूजा करेंगे. राम मंदिर में आरती के समय सभी अतिथि घंटी बजायेंगे. इस दौरान अयोध्या में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी. परिसर में 30 कलाकार एक साथ अलग-अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे.

ठंड और खराब मौसम के कारण आडवाणी समारोह में नहीं होंगे शामिल

खुशियों की घड़ी के बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है. खबर यह है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपप्रधानमंत्री और राम मंदिर आंदोलन का चेहरा रहे लालकृष्ण आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे. ठंड और खराब मौसम की वजह से 96 साल के आडवाणी ने अपना अयोध्या दौरा रद्द किया है. अयोध्या में सुबह 6 बजे तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मेहमान अयोध्या के लिए रवाना

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने का क्रम जारी है. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना हो गये हैं. आयुष्मान खुराना भी मुंबई से निकल चुके हैं. वहीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम माधव नेने के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं. अमिताभ बच्चन मुंबई से रवाना हो गये हैं. साउथ इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता राम चरण हैदराबाद से अयोध्या के लिए निकल चुके हैं. राम चरण और चिरंजीवी भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं. अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हो चुके हैं.

भगवान राम के दर्शन से पहले हनुमान जी के दर्शन करना जरूरी 

भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंच चुके हैं. वहीं बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी अयोध्या आ गये हैं. प्राण प्रतिष्ठा में से पहले वो अयोध्या स्थित हनुमानजी के प्रसिद्ध मंदिर हनुमानगढ़ी गये और पूजा-अर्चना की उन्होंने कहा कि भगवान राम के दर्शन करने से पहले हनुमान जी के दर्शन करना बहुत जरूरी है. अयोध्या का माहौल बहुत ही राममय है. हर तरफ हवा में जय श्रीराम का नारा है. दिवाली फिर आ गयी है, यही असली दिवाली है. फेमस सिंगर कैलाश खेर अयोध्या पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि बहुत उत्साह है, क्योंकि ऐसा लगता है कि हमें `देवलोक` से निमंत्रण मिला है और `परमात्मा` ने स्वयं हमें आमंत्रित किया है. आज इतना पवित्र दिन है कि न केवल भारत में लेकिन `तीनों लोक` में जश्न है.

पीएम मोदी के कार्यक्रम का ये है शेड्यूल

  • सुबह 10.25 - पीएम मोदी महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.
  • सुबह 10:45 -अयोध्या हैलीपेड पर आगमन होगा.
  • सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीएम मोदी मंदिर प्रांगण के विभिन्न अनुष्ठान में शामिल होंगे.
  • दोपहर 12:05 से दोपहर 12:55 तक प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान होगा.  (इसी बीच शुभ मुहूर्त में होगी श्रीराम विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा)
  •  दोपहर 1:00 बजे समारोह स्थल पर पीएम मोदी पहुंचेंगे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही