Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह : केंद्र सरकार के सभी कार्यालय 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे

Advertisement
Advertisement
New Delhi/Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (22 जनवरी) को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज गुरुवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक के अवसर पर 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन बंद रहेंगे.  . नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी को पूरे भारत में मनाया जायेगा

कार्मिक मंत्रालय  ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जायेगा. इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को अपराह्न ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे. संपर्क करने पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह निर्णय लोगों के जबर्दस्त उत्साह को देखते हुए लिया गया है.  उन्होंने कहा,  22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालयों को आधे दिन के लिए बंद करने का निर्णय जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है.

कई राज्यों ने सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है

जान लें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कई राज्यों ने सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है. इन राज्यों में यूपी, मध्य प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, हरियाणा शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान बंद करने की घोषणा की है.  राज्य में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है.

सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 22 जनवरी को छुट्टी

सीएम मोहन यादव ने शराब और भांग की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी करते हुए 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे की भी घोषणा की है. छत्तीसगढ़ सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सभी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 22 जनवरी को छुट्टी घोषित की है. गोवा सरकार ने भी 22 जनवरी को सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की है.

समारोह में देश के कई वीवीआईपी शामिल होंगे

जान लें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. अयोध्या में आयोजित भव्य समारोह में देश के कई वीवीआईपी शामिल होंगे. 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का प्राथमिक अनुष्ठान लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम करेगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही