Search

 
 
 

अयोध्या का राम मंदिर : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि तय! पीएम मोदी को भेजा गया निमंत्रण

 
New Delhi/Ayodhya : अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि लगभग फाइनल हो गयी है. खबर है कि केंद्र द्वारा गठित ट्रस्ट (श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र) ने समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है. ट्रस्ट द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा 15 से 24 जनवरी 2024 के बीच किसी भी दिन की जा सकती है.    कहा गया है कि तिथि पीएम मोदी के  कार्यक्रम के अनुसार तय की जायेगी                                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                          नेशनल खबरो के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री को  पत्र भेज कर समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया  गया है

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सोमवार के दिन मंदिर निर्माण समिति की बैठक की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी कि ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भेज कर अनुरोध किया है कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालें और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हों. कहा कि अगर वह इसमें शामिल होते हैं तो विश्व स्तर पर भारत की छवि को सम्मान मिलेगा.

पीएम मोदी ने अगस्त 2020 में मंदिर की आधारशिला रखी थी

प्राण प्रतिष्ठा की संभावित तिथि के संदर्भ में ट्रस्ट के महासचिव ने कहा कि तिथि पीएम द्वारा तय की जायेगी. यह भी कहा कि तिथि 15 जनवरी से 24 जनवरी के बीच होगी. याद करें कि पीएम मोदी ने अगस्त 2020 में मंदिर की आधारशिला रखी थी. प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है, राम मंदिर के निर्माण कार्य में तेजी लायी जा रही है, जानकारी के अनुसार राम मंदिर के परिसर में 550 कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन पिछले कुछ सप्ताह में ट्रस्ट ने यह संख्या बढ़ाकर लगभग 1,600 कर दी है.

देश भर के सभी प्रमुख मंदिरों में समारोह आयोजित होंगे

18 घंटे की शिफ्ट में होने वाला काम अब चौबीसों घंटे किया जा रहा है. खबर है कि ट्रस्ट ने दिसंबर तक ग्राउंड फ्लोर का काम पूरा करने की समय सीमा बांध दी है ताकि, जनवरी 2024 तक मंदिर को भक्तों के लिए खोला जा सके. ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार स्थापना समारोह में लगभग 10,000 लोगों को मंदिर परिसर के अंदर जाने की अनुमति दी जायेगी. देश भर के सभी प्रमुख मंदिरों में समारोह आयोजित होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही