Search

सज-संवर कर आभा बिखेरने लगा अयोध्या का श्रीराम मंदिर, आज राज्यपाल करेंगे पूजा पंडाल का अनावरण

  • आज राज्यपाल करेंगे पूजा पंडाल का अनावरण
  • पट खुलते ही साकार होगा मां जगदंबा का स्वरूप
  • हनुमान जी की 4D प्रतिमा रहेगा आकर्षण का केंद्र
  • भवन में विराजे श्रीराम लला मोहेंगे भक्तों का मन
  • भक्ति के मेले में खूब चटक होगा दुर्गोत्सव का रंग
Rajan Bobby  Ranchi :   पुरानी विधानसभा मैदान में अयोध्या का श्रीराम मंदिर आभा बिखेरने लगा है. डेढ़ माह के कठिन परिश्रम के बाद आखिरकार कुशल कारीगरों ने राजधानी की धरा पर मंदिर का हूबहू स्वरूप उतार दिया. डिजाइन और लुक का क्या कहना. दूर से ही मंदिर स्वयं के साक्षात होने का प्रमाण देता प्रतीत हो रहा है. साज-सज्जा के सारे काम पूरे कर लिये गये हैं. मां की मनोहारी प्रतिमा भी सज-संवर कर तैयार है. शनिवार को दिन के 10 बजे राज्यपाल संतोष गंगवार पूजा पंडाल का अनावरण करेंगे. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी मौके पर खास तौर से मौजूद रहेंगे. पट खुलते ही देवी-देवताओं संग मां भवानी का मनोहारी स्वरूप साकार हो जायेगा. अयोध्या धाम में विराजे श्रीराम जी भी दर्शन देंगे. 30 फीट ऊंची हनुमान जी की 4डी प्रतिमा लुभायेगी. कई तरह के झूले और खाने-पीने के स्टॉलों का अलग आकर्षण रहेगा. दर्शनार्थी 12 अक्तूबर तक यहां भक्ति के मेले का लुत्फ उठा सकेंगे. https://lagatar.in/ayodhyas-shri-ram-temple-started-spreading-its-aura-after-being-decorated/untitled-6-79/"

rel="attachment wp-att-959914">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-6-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी के जरिये की जायेगी निगरानी 

अध्यक्ष अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल आजमानी ने बताया कि 12 अक्तूबर तक सुबह से देर रात तक पंडाल का पट खुला रहेगा. भक्तों को हरसंभव सहयोग और सुरक्षा देने की समुचित व्यवस्था की गयी है. सुरक्षा गार्ड के साथ 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. फायर और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है. पार्किंग की भी सुविधा रहेगी. पार्किंग जोन में करीब चार सौ गाड़ी आ सकेगी. पंडाल के दो ओर से प्रवेश और निकास द्वार रहेगा, तांकि किसी तरह की असुविधा न हो. https://lagatar.in/ayodhyas-shri-ram-temple-started-spreading-its-aura-after-being-decorated/untitled-7-79/"

rel="attachment wp-att-959915">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-7-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ये दे रहे योगदान

प्रेमचंद श्रीवास्तव, प्रकाश धेलिया, रोहित अग्रवाल, रोहित पांडेय ,धीरज तनेजा,विकास सिंह,निर्मल जालान ,प्रमोद सारस्वत ,दीपक चौधरी, उमेश यादव, सुजीत वर्मा, शुभम शर्मा, कृष्ण अग्रवाल,प्रवीण कुमार, डॉ दिलीप सोनी, मनीष लोधा, नीलम चौधरी ,रोहित शारदा, धर्मेंद्र तिवारी,विजय चौधरी, महेश सोनी इसमें मुख्य योगदान दे रहे हैं. ...................

आज शाम सात बजे खुलेगा ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा का पंडाल

https://lagatar.in/ayodhyas-shri-ram-temple-started-spreading-its-aura-after-being-decorated/untitled-8-75/"

rel="attachment wp-att-959916">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-8-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • मन मोहेगा एक टुकड़ा राजस्थान का नजारा
ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति, बंगला स्कूल का पूजा पंडाल सज-धज कर तैयार है. पंडाल का पट शनिवार की शाम सात बजे आम भक्तों के लिए खोल दिया जायेगा. ढोल-ढांक और शंख ध्वनि के साथ परंपरागत तरीके से पंडाल का अनावरण होगा. पट खुलते ही मारवाड़ की खूबसूरत कलाकृतियों से सजे भव्य दरबार में मां दुर्गा अन्य देवी-देवताओं संग दर्शन देंगी. समिति की ओर से इस बार एक टुकड़ा राजस्थान की थीम पर साज-सज्जा करायी गयी है. उसी अंदाज की प्रतिमाएं भी गढ़ी गयी हैं. पूजा स्थल में प्रवेश करते ही दर्शनार्थी बारीक कारीगरी से उकेरी गयी चित्रकारी, विविध आकृतियां और स्तंभ आदि की सुंदरता देखते रह जायेंगे. बच्चों और बड़ों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए कई तरह के छोटे-बड़े झूले और खाने-पीने के स्टॉल लगाये जा रहे हैं. समिति के राकेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 12 अक्तूबर तक पंडाल का पट खुला रहेगा. 13 अक्तूबर को शोभायात्रा के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp