Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अयोघ्या 22 जनवरी : 84 सेकंड के शुभ मुहूर्त में होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, 10 बजे से गूंजेगी मंगलध्वनि...

Advertisement
Advertisement
अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न करायेंगे Ayodhya : श्री राम जन्मभूमि में विधि का शुभारंभ सोमवार, 22 जनवरी को दोपहर 12.20 बजे होगा, प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जायेगी. प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला है. कार्यक्रम पौष माह की द्वादशी तिथि को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में होगा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यह जानकारी दी. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रातः काल 10 बजे से मंगल ध्वनि का भव्य वादन होगा. विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक मनोरम वाद्ययंत्र लगभग दो घंटे तक इस शुभ घटना का साक्षी बनेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त महज 84 सेकंड का है. शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा. दोपहर एक बजे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा हो जायेगा.. पूजा विधि के जजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी. यह अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न करायेंगे. कार्यक्रम में 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य और 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी, जनजातीय परंपराओं की भी उपस्थिति होगी.

पीएम  मोदी, यूपी के सीएम योगी, संघ प्रमुख मोहन भागवत संदेश देंगे

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दोपहर एक बजे तक पूरा हो जायेगा पूजा-विधि समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत अपना संदेश देंगे.श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास आशीर्वाद देंगे

राम ज्योति प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई जायेगी

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूरा होने के बाद शाम को अयोध्या 10 लाख दीपों से जगमगायेगी. मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर राम ज्योति प्रज्ज्वलित की जायेगी. सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से अयोध्या रोशन होगी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही