Search

 
 
 

Saraikela News: स्कूलों में लगा आयुर्वेदिक हेल्थ कैंप, 258 छात्रों की हुई स्वास्थ्य जांच

आयुर्वेद और योग के प्रति जागरूकता को लेकर गांव-गांव में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है. जिसमें लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद आयुर्वेदिक दवाएं दी जा रही है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: आयुर्वेद और योग के प्रति जागरूकता को लेकर गांव-गांव में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है. जिसमें लोगों के स्वास्थ्य जांच के बाद आयुर्वेदिक दवाएं दी जा रही है. इसी क्रम में बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में आयुर्वेदिक हेल्थ कैंप आयोजित किए गए. 

 

Uploaded Image

 

इन शिविरों में कुल 258 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया. इसके साथ ही योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया तथा नियमित योग करने के लाभों की जानकारी दी.

 

कदमदिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 51 विद्यार्थियों, दुधि उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 47, उदयपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 65, भंडारीसाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 50 तथा जगन्नाथपुर स्थित विद्यालय में 45 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जांच के दौरान पेट दर्द, सिरदर्द, सर्दी-खांसी, त्वचा संबंधी समस्याएं और कमजोरी जैसी सामान्य स्वास्थ्य शिकायतों की पहचान कर आवश्यक उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं.

 

शिविरों में चिकित्सकों के साथ योग प्रशिक्षकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई. विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन कराए गए और बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है. कार्यक्रम के सफल संचालन में संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों, सहिया बहनों तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग रहा.

 

जिला प्रशासन का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से स्कूली बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामान्य बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है. सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य एवं योग से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त की. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही