Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरमांझी में आयुष्मान मेला का उद्घाटन, लगाए गए 22 स्टॉल

Advertisement
Advertisement
  • 1562 लोगों का किया गया इलाज
Ranchi : आयुष्मान भवः कार्यक्रम 3.0 के अंतर्गत आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सीएचसी पर किया जा रहा है. इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरमांझी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव सह नोडल पदाधिकारी आराधना पटनायक में मेले का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया. साथ ही अंगदान की भी शपथ दिलाई. आराधना पटनायक ने कहा कि आम लोगों को स्वास्थ्य का लाभ अधिक से अधिक मिल सके, इसी उद्देश्य के साथ मेले का आयोजन किया गया है. उन्होंने प्रचार -प्रसार पर जोर दिया और कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि की भी सहभागिता बढ़ाई जाए.

विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा

वहीं आराधना पटनायक ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों तथा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की. ऑनलाइन पोर्टल पर प्रतिदिन कार्यक्रम से संबंधित डाटा चेक अपलोड करने का निर्देश दिया.

 अक्टूबर को स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष्मान सभा

एनएचएम के अभियान निदेशक आलोक त्रिवेदी ने कहा कि विभिन्न स्वास्थ्य जांच इस मेले में की जा रही है. साथ ही दवा का भी वितरण किया जा रहा है. आयुष्मान मेला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और सीएचसी में लगाया जा रहा है. जरूरतमंद लोगों को जिला अस्पताल में रेफर किया जा रहा है. 2 अक्टूबर को आयुष्मान सभा का आयोजन सभी स्वास्थ्य केंद्रों में किया जाएगा.

ये रहे मौजूद

अपर अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ वीरेंद्र प्रसाद सिंह, रांची सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-show-cause-to-the-teacher-accused-of-molesting-the-teacher/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को शोकॉज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही