Search

 
 
 

गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय में लगा आयुष्मान मेला, लोगों की हुई जांच

 
Giridih : गिरिडीह सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 26 सितंबर मंगलवार को आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पूनम कुमारी व बीडीओ दिलीप मंडल ने किया. स्वास्थ्य मेला में आए लोगों की ब्लड शुगर, बीपी, मलेरिया, टीबी आदि की जांच की गई और उन्हें जरूरी दवाएं मुफ्त दी गईं. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भव मेला प्रखंड के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में भी लगाया जाएगा. मौके पर लोगों की जांच कर जरूरी दवाएं दी जाएंगी. साथ ही जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, उनका कार्ड भी बनाया जाएगा. स्वास्थ्य मेले में कई अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-delhi-police-arrested-cyber-criminal-from-madhupur/">देवघर

: मधुपुर से साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर ले गई दिल्ली पुलिस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही