Search

 
 
 

29 जून तक चलेगा आयुष्मान पखवाड़ा, लाभुकों के ई केवाईसी के माध्यम से बनेंगे आयुष्मान कार्ड

 
Ranchi : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को समाहरणालय में राज्य में आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आच्छादित लाभुकों का ई केवाईसी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए बैठक की. बता दें कि आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर राज्य में 15 से 29 जून तक आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जा रहा है. बैठक में सिविल सर्जन (सदर) रांची डॉ प्रभात कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ एके खैतान, सहायक नोडल पदाधिकारी डॉ. अभिषेक, डॉ. बासुकी एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में अधिकारियों को दिये गये निर्देश

बैठक में आधिकारियों को निर्देश दिये गये कि सभी प्रखंडों एवं नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक दिन कैंप का आयोजन किया जायेगा. जो परिवार गुलाबी,पीला, हरा राशन कार्डधारी होंगे वे परिवार आयुष्मान भारत अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य होंगे. लाभुकों को निबंधन के लिए प्रज्ञा केन्द्र में आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल न. के साथ उपस्थित होना आवश्यक होगा.

प्रज्ञा केन्द्रों को प्रतिदिन कम से कम 50 योग्य परिवारों का लक्ष्य निर्धारित करने का आदेश

सहिया / राशन डीलर / एसएचजी के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य परिवारों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रज्ञा केन्द्रों के  लिए प्रतिदिन कम से कम 50 योग्य परिवारों का लक्ष्य निर्धारित किया जाये. उक्त लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश सीएससी प्रबंधक को दिया गया.

कैंप की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित करने की व्यवस्था करने का आदेश 

कैंप की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित करने की व्यवस्था अपने स्तर से सुनिश्चित करने को कहा गया. ताकि अधिक से अधिक लोग कैंपो में उपस्थित हो सकें. कहा गया कि सहिया / राशन डीलर/ SHG की महिलाएं जो अपने स्तर से कार्ड बना रही हैं, वो कार्ड बनाती रहेंगी. कम से कम 10 आयुष्मान कार्ड प्रतिदिन और जो कार्ड बनाने में असमर्थ हैं, वो कम से कम 10 लोगों को प्रतिदिन निकतम प्रज्ञा केन्द्रों में लाना सुनिश्चित करेंगे. सहिया के द्वारा घर घर जाकर सर्वे किये जाने एवं लाभार्थियों की सूची तैयार किये जाने का आदेश दिया गया. . [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही