Search

 
 
 

आजाद ने जम्मू में जनसभा की, कहा, कांग्रेस अब जमीनी हकीकत से दूर कंप्यूटर, ट्विटर, एसएमएस वाली पार्टी

 
Jammu/Kashmir : कांग्रेस कंप्यूटर-ट्विटर से नहीं, बल्कि खून पसीने से बनी है. हमने कांग्रेस बनाई है. मैं किसी के लिए बुरा नहीं चाहूंगा. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज रविवार को जम्मू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा. इससे पूर्व जम्मू पहुंचने पर यहां सैनिक कॉलोनी तक जुलूस निकाला गया. इसे भी पढ़ें- मिशन">https://lagatar.in/mission-2024-mamta-banerjee-sings-the-raga-of-ekla-chalo-nitish-kumars-dream-of-opposition-unity-swaha/">मिशन

2024 : ममता बनर्जी ने गाया एकला चलो का राग…नीतीश कुमार का विपक्षी एकजुटता का सपना स्वाहा!

आजाद के रोड शो में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा

आजाद के रोड शो में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा. इसके बाद गुलाम नबी आजाद ने जनसभा में अपनी बात रखी. इस क्रम में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला.कहा कि मेरी अलग पार्टी बनाने से उन्हें बौखलाहट हो रही है. मैं किसी के लिए बुरा नहीं चाहूंगा. साथ ही कांग्रेस कंप्यूटर और ट्विटर से नहीं बनी है, बल्कि यह खून-पसीने से बनी है. हमने कांग्रेस को बनाया है. इसे भी पढ़ें-  रैली">https://lagatar.in/before-the-rally-rahul-gandhi-attacked-pm-modi-tweeted-raja-busy-with-friends-public-suffering-from-inflation/">रैली

से पहले राहुल गांधी पीएम मोदी पर हुए हमलावर, ट्वीट किया, राजा दोस्तों में व्यस्त, जनता महंगाई से त्रस्त

मैं जमीन से जुड़ा हुआ हूं

आजाद ने कहा कि मैं घर में कंप्यूटर चलाने वालों की तरह नहीं है. मैं जमीन से जुड़ा हुआ हूं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमीन से गायब होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि उनकी पहुंच सिर्फ कंप्यूटर, ट्विटर और एसएमएस पर है. मैं दुआ करता हूं कि उन्हें ट्वीट नसीब करे और हमें जमीन नसीब करे. वो ट्विटर पर ही खुश रहें.

आजाद  दिल्ली से  जम्मू पहुंचे, भव्य स्वागत किया गया

पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने कहा कि आजाद के रविवार सुबह दिल्ली से पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया और उनके साथ सैनिक कॉलोनी में जनसभा स्थल तक एक जुलूस निकाला गया. बता दें कि सरूरी उन दो दर्जन से ज्यादा विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने आजाद के समर्थन में कांग्रेस छोड़ी थी. गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. . आजाद के इस्तीफे के बाद एक पूर्व उपमुख्यमंत्री, 8 पूर्व मंत्री, एक पूर्व सांसद, 9 विधायकों के अलावा बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, जम्मू-कश्मीर के नगर निगम पार्षद और जमीनी स्तर के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही