Search

 
 
 

जमानत पर छूटते ही आजम खान को ईडी ने किया गिरफ्तार

UP News Ajam Khan: आजम खान लंबे समय से जेल में हैं. 31 अक्टूबर को उन्हें दो पैन कार्ड रखने के मामले में अदालत से जमानत मिली थी. जिसके बाद वह रामपुर जेल से बिहार निकले. फिर इडी ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया.
 
आजम खान

UP News Ajam Khan: यूपी के चर्चित नेता आजम खान को अब ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. इडी ने उन्हें ग़ाज़ियाबाद की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उनकी गिरफ्तारी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में की गई है. इडी के मुताबिक उन पर मनी लाउंड्रिंग का आरोप है.

 

आजम खान लंबे समय से जेल में हैं. 31 अक्टूबर को उन्हें दो पैन कार्ड रखने के मामले में अदालत से जमानत मिली थी. जिसके बाद वह रामपुर जेल से बिहार निकले. फिर इडी ने उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया. 

 

गिरफ्तारी की टाइमिंग

गिरफ्तारी की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. यह कहा जा रहा है कि जब आजम खान लंबे समय से जेल में बंद थे, तो इडी ने उन्हें मनी लाउंड्रिंग के मामले में क्यों नहीं रिमांड किया. और जब वह जमानत से छूटे तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया. विपक्ष ने आरोप लगाया है कि यह किसी व्यक्ति को लगातार जेल में रखने का तरीका है.

 

एक साल से थे जेल में

दो पैन कार्ड रखने के मामले में 17 नवंबर 2025 को आजम खान को तब गिरफ्तार कर लिया गया था, जब रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें व उनके बेटे को सात-सात साल की सजा सुनायी थी. बाद में सेशन कोर्ट ने आजम खान की सजा दस साल कर दी थी. 

 

29 अक्टूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान को निचली अदालत से मिली सजा को निलंबित करते हुए जमानत दी थी. जिसके बाद 31 अक्टूबर को वह जेल से छूटे थे और एक नवंबर को इडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही