Search

 
 
 

आजम खान, पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

Azam Khan Supreme Court: इस राहत के बाद भी आजम खान अभी जेल में ही रहेंगे. जौहर विश्वविद्यालय मामले में निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इस मामले में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही है.
 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व सपा नेता आजम खान.

Lagatar Desk

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को राहत दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने उनकी पत्नी तंजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला को भी राहत दी है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शीतल नागु की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार की अपील को खारिज कर दी है. साथ ही बेंच ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें आजम खान की सजा पर रोक लगाई गई थी.

 

अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले में उनके पिता और मां को भी गिरफ्तार किया गया था. निचली अदालत ने तीनों को सात साल की सजा सुनाई थी. इलाबाद हाई कोर्ट ने साल 2024 में इस मामले में आजम खान को राहत दी थी. लेकिन पत्नी व बेटे को राहत नहीं मिली थी. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को मिली सजा पर भी रोक लगा दी है. 

 

हालांकि इस राहत के बाद भी आजम खान अभी जेल में ही रहेंगे. जौहर विश्वविद्यालय मामले में निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इस मामले में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही