Search

 
 
 

अजुर एअर की मॉस्को-गोवा फ्लाईट उज्बेकिस्तान की ओर डायवर्ट की गयी, बम होने की धमकी मिली थी

 
Panaji : रूस की राजधानी मॉस्को से 240 यात्रियों को लेकर गोवा आ रहे एक विमान में बम होने संबंधी ईमेल मिलने के बाद उसे आज शनिवार तड़के उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के दाबोलीम हवाई अड्डे के प्राधिकारियों को एक ईमेल मिला था, जिसमें विमान में बम होने का दावा किया गया था, जिसके बाद विमान का मार्ग बदल दिया गया. इसे भी पढ़ें : बोले">https://lagatar.in/minister-rajiv-chandrasekhar-said-congress-had-created-pressure-for-the-pfizer-vaccine-jairam-ramesh-said-do-not-lie/">बोले

मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस ने फाइजर वैक्सीन के लिए दबाव बनाया था, जयराम रमेश ने कहा, झूठ न बोलें

उड़ान संख्या एजेडवी 2463 को तड़के सवा चार बजे  दाबोलीम हवाई अड्डे पर उतरना था

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार अजुर एअर द्वारा संचालित उड़ान संख्या एजेडवी2463 को तड़के सवा चार बजे दक्षिण गोवा के दाबोलीम हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन इसके भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही इसे उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया. मॉस्को-गोवा मार्ग पर दो सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी ऐसी घटना है, जब बम की धमकी के कारण अजुर एअर के विमान का मार्ग बदलने की जरूरत पड़ी. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/fake-nsg-jawan-caught-in-pm-modis-program-army-ib-engaged-in-investigation/">प्रधानमंत्री

मोदी के कार्यक्रम में एनएसजी का फर्जी जवान पकड़ाया, सेना, IB जांच में जुटे

हवाई अड्डे के निदेशक को रात 12.30 बजे  ईमेल मिला  

अधिकारी ने कहा, दाबोलीम हवाई अड्डे के निदेशक को देर रात 12.30 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें विमान में बम होने का जिक्र किया गया था. इसके बाद, विमान को भारतीय वायुक्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया. यह विमान तड़के करीब साढ़े चार बजे उज्बेकिस्तान हवाई अड्डे पर उतरा. उन्होंने बताया कि विमान में यात्रियों के अलावा चालक दल के सात सदस्य सवार थे. इससे पहले, नौ जनवरी को मॉस्को से गोवा आ रहे एक विमान में बम रखे जाने की धमकी मिलने के बाद उसे आपात स्थिति में गुजरात के जामनगर में उतारा गया था. यह उड़ान भी अजुर एअर द्वारा संचालित थी.

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दाबोलीम हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित

पुलिस उपाधीक्षक (वास्को) सलीम शेख ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दाबोलीम हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित कर दिया गया और गोवा पुलिस, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और श्वान दस्ते के कर्मियों को एहतियातन वहां तैनात किया गया. उन्होंने कहा, हवाई अड्डे पर अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा गया है. सूत्रों ने बताया कि नौ जनवरी को धमकी भरा ईमेल अजुर एअर के रूस स्थित कार्यालय को मिला था, जबकि इस बार यह दाबोलीम हवाई अड्डे को प्राप्त हुआ है. दाबोलीम हवाईअड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही