Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के 32 परीक्षा केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न

Ranchi : झारखंड में शनिवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा हुई. इसके लिए रांची जिला में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए रांची से 19385 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली. सभी केंद्रो में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई. परीक्षा झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (जेसीईसीईबी) ने आयोजित की.

रिजल्ट और काउंसिलिंग के लिए डेट की घोषणा नहीं

हालांकि रिजल्ट और काउंसिलिंग के लिए डेट की घोषणा नहीं हुई है. बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए रांची,धनबाद, जमशेदपूर, डालटनगंज, दुमका और बोकारो में परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा फार्म भरने की तिथि 10 फरवरी से 10 मार्च तक थी. 19 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी किया गया था. मालूम हो कि बीएड की प्रवेश परीक्षा तीन वर्षों के बाद हुई है. कोविड-19 काल में परीक्षा के बदले नंबर के आधार पर कट ऑफ जारी किया जाता था और इसी आधार पर काउंसिलिंग भी की जाती थी. इसे भी पढ़ें – घाटशिला">https://lagatar.in/three-judges-of-the-high-court-inspected-the-national-lok-adalat-in-the-civil-court-executed-more-than-80-thousand-cases/">घाटशिला

: राष्ट्रीय लोक अदालत में 283 मामलों का निष्पादन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही