Lagatar desk : हाल ही में मुंबई में आयोजित एक ग्लैमरस इवेंट में बी-टाउन की कई अभिनेत्रियों ने अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूटी .कियारा आडवाणी, कृति सेनन. वहीं तमन्ना भाटिया का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसकी वजह उनकी अनोखी ड्रेस है, जिसमे सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन आए हैं.
फिल्मी सितारों के फैशन सेंस पर फैंस की हमेशा ही नजर रहती है. खासकर जब कोई एक्ट्रेस किसी पार्टी या इवेंट में नजर आती है, तो उनका लुक वायरल हो जाता है. बीती रात भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब कई चर्चित अभिनेत्रियां शानदार अंदाज में नजर आई.

ब्लैक ड्रेस में कृति सेनन का ग्लैमरस अंदाज
एक्ट्रेस कृति सेनन थाई-हाई स्लिट ब्लैक गाउन में बेहद ग्लैमर नजर आई. उन्होंने पैपराजी के सामने शानदार पोज दिए और अपने लुक से सबका ध्यान खीचा.
कियारा आडवाणी ने बिखेरा जलवा
कियारा आडवाणी ने अपने स्टनिंग लुक से इवेंट में चार चांद लगा दिए. उन्होंने ऑफ-शोल्डर टॉप और स्कर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने मल्टी-लेयर नेकलेस के साथ स्टाइल किया. फैंस उनकी फिटनेस और कर्वी फिगर की खूब तारीफ कर रहे हैं.
तमन्ना भाटिया की ड्रेस पर मजेदार रिएक्शन
तमन्ना भाटिया हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आई, लेकिन इस बार उनकी ब्लू चेक प्रिंट ड्रेस चर्चा का विषय बन गई. जहां कई फैंस ने उनके लुक की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा, क्या यह ड्रेस लुंगी से बनवाई है? तो कुछ ने कहा, ऐसा लग रहा है जैसे बंगाली लुंगी पहन ली हो.

चित्रांगदा सिंह का एलिगेंट लुक
चित्रांगदा सिंह गोल्डन-रेड गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं. वहीं, आरजे महवश ऑफ-शोल्डर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं और नेहा शर्मा गोल्डन आउटफिट में काफी आकर्षक लगीं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment