Search

 
 
 

रांची: इंद्रपुरी से निकलेगी बाबा भोलेनाथ की बारात, नाचेंगे भूत-बेताल

 
Ranchi: रातु रोड स्थित कृष्णा इन होटल में महाशिवरात्रि को लेकर श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के लोगों ने संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान समिति का अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है. इस दिन इंद्रपुरी से बाबा भोलेनाथ का शोभायात्रा के साथ बारात निकाली जाएगी. इसे भव्य और यादगार बनाने के लिए शाम में आसमान पर गुब्बारा उड़ाया जाएगा. जिसमें राधा कृष्णा की नृत्य को देख सकेंगे श्रद्धालु, जो काफी आकर्षक होगा. इससे लोगों में भगवान के प्रति आस्था जागृत होगी. बताया कि दोपहर एक बजे शिव मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसमें 12 झांकियों को शामिल किया गया है. इसके अलावा तासा पार्टी, बैंड बाजा, आकर्षक विद्युत लाइटों, सिंधी ढोल, छऊ नृत्य की टोली को बारात में बुलाया गया है. बताया कि 144 वर्ष बाद हो रहे महाकुंभ के ऊपर भव्य झांकियां प्रस्तुत की जाएगी. इसके आलावा भूत, बेताल, साधु संत और देवी देवताओं की मनोरम झांकियों को दिखाया जाएगा.

पुष्प वर्षा से बारातियों का होगा स्वागत

शिव मंदिर इंद्रपुरी से बारात शुरू होगी, जो मेट्रो गली, रातु रोड, रानी सती मंदिर मार्ग, पहाड़ी मंदिर, गाड़ी खाना, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए पुस्तक पथ, गांधी चौक महावीर चौक होते हुए आरआर सपोर्टिंग क्लब श्री दुर्गा साई मंदिर पहुंचेगी. यहां पर मंदिर के सदस्यों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया जाएगा. अतिशबाजी और पुष्प वर्षा किया जाएगा. मंदिर के मुख्य पुजारी द्वारा शिव पार्वती की विवाह संपन्न कराई जाएगी. जयमाला, पूजन और महाआरती के बाद शोभायात्रा का समापन किया जाएगा.

प्रेस वार्ता में ये शामिल थे

सचिव शैलेन्द्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पपनेजा, महेश सोनी, राकेश अरोड़ा, रवि अरोड़ा, सत्येन्द्र तिवारी, गौरव बजाज, दिलीप गुप्ता, नमन भारतीय, हीरालाल पपनेजा, संजय अरोड़ा, अनिल गुप्ता, श्रवण साहू, राज सिंह एवं सरंक्षक विक्की यादव, राहुल यादव, रोहित यादव समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/preliminary-investigation-not-necessary-before-registering-fir-in-corruption-case-supreme-court/">भ्रष्टाचार

के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच जरूरी नहीं : सुप्रीम कोर्ट
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही