Search

 
 
 

हजारीबाग: हलवाई पंचायत ने धूमधाम से मनाई बाबा गणिनाथ की जयंती

 
Hazaribagh: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य हलवाई पंचायत द्वारा पूज्य संत शिरोमणि कुल देवता बाबा गणिनाथ गोविंद का 36वां वार्षिक जयंती समारोह सह पूजनोत्सव कार्यक्रम पैराडाइज रिसोर्ट में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर बाबा गणिनाथ गोविंद की विधिवत पूजा-अर्चना की गया. कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुईं. जयंती समारोह में बाबा गणिनाथ की पूजा, झंडोत्तोलन एवं अभ्युदभगान कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने बाबा गणिनाथ के आदर्शों एवं संदेशों को उपस्थित लोगों के बीच रखा. सभी ने जीवन पथ पर उनके आदर्श एवं संदेश को चरितार्थ करने का संकल्प लिया. तत्पश्चात बुजुर्ग, महिला एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के बाद धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई. कार्यक्रम में मध्यदेशीय वैश्य हलवाई नगर पंचायत, हजारीबाग के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, सचिव विवेक कुमार गुप्ता, उपसचिव रंधीर कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता उर्फ बिट्टू, संयोजक समिति के सदस्य महेश प्रसाद, युवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष गुंजन कुमार गुप्ता, सचिव कुलदीप कृष्णा, उपसचिव अभिषेक राज, कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, महिला मंडल की अध्यक्ष रीना किशोर, उपाध्यक्ष इंदु गुप्ता, सचिव किरण गुप्ता, उपसचिव आरती गुप्ता, प्रवक्ता मंजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष रंजीता गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता सहित कई सदस्य शामिल रहे.

मांगलिक कार्य में बाबा गणिनाथ की होती है विशेष पूजा

भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा गणिनाथ गोविंद का प्रकाट्य शनिवार को हुआ था. इसलिए शादी-विवाह व मांगलिक कार्य में उनकी विशेष पूजा शनिवार को होती है, जिसे सुंदरी पूजा कहते हैं. सुंदरी पूजा में 14 देवी-देवताओं की पूजा होती है. उन्होंने कहा कि बाबा गणिनाथ वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत के समर्थक थे. समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा, त्याग तथा परोपकार का संदेश देते थे. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/sensational-revelation-by-former-national-security-advisor-of-america-collusion-of-pakistans-isi-with-terrorists/">अमेरिका

के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सनसनीखेज खुलासा…पाकिस्तान की आईएसआई की आतंकवादियों के साथ मिलीभगत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही