Search

बाबा रामदेव आये पहलवानों के समर्थन में, कहा, कुश्ती संघ के मुखिया को फौरन जेल में डालें...

New Delhi : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में अब बाबा रामदेव भी खड़े हो गये हैं. रामदेव ने तेवर तल्ख करते हुए कहा कि कुश्ती संघ के मुखिया को पकड़कर फौरन जेल में डाल देना चाहिए. राजस्थान के भीलवाड़ा में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि पहलवानों का कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर दुराचार का आरोप लगाना बहुत शर्मनाक बात है.                                                                                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बाबा रामदेव ने इसे पाप करार दिया

उन्होंने बृजभूषण सिंह का नाम लिये बिना कहा कि ऐसे शख्स को गिरफ्तार कर तुरंत जेल में डाल देना चाहिए. कहा कि वो रोज मुंह उठाकर बार-बार मां-बहन और बेटियों को लेकर अनाप शनाप बकवास करता रहता है, यह बहुत गलत है,  बाबा रामदेव ने इसे कुकृत्य और पाप करार दिया. बता दें कि इससे पहले खाप महापंचायत ने 28 मई को होने जा रहे नवनिर्मित संसद भवन के उद्घाटन अवसर पर धरना-प्रदर्शन करने की बात कही है.

केंद्र सरकार एक बाहुबली सांसद के आगे नतमस्तक है

हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी पहलवानों का समर्थन कर रही है बेनीवाल ने नये संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा की है, हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 28 मई को दिल्ली में संसद के नये भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलित पहलवानों के समर्थन में और पहलवानों के सम्मान में बहिष्कार करता हूं. कहा कि पूरी केंद्र सरकार एक बाहुबली सांसद के आगे नतमस्तक है. इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह द्वारा अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर नार्को, पॉलीग्राफी या लाइ डिटेक्टर टेस्ट का खुला चैलेंज दिया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp